जागरण संवाददाता, कन्नौज। चोरी करने घुसे बदमाश ने डंडा से हमला कर दंपती की हत्या को अंजाम दिया था। महिला की मौत के बाद आरोपित बदमाश ने शव के साथ तीन बार दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश से पुलिस की 12 दिन बाद हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लग गईं। बेहोश होकर जमीन में गिरने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।