गोविंद कुमार, मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आइएमटी चौक और आसपास के क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कें और सर्विस लेन में बने गड्ढे प्रदूषण बढ़ने का कारण बन रहे हैं। सड़कों से दिनभर उड़ती धूल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को मानेसर के आइएमटी चौक पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 दर्ज किया गया। इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी प्रदूषण रोकने और सड़कों की हालत सुधारने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।