National
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये देशभर के लोगों को ठगने वाले गिरोह का राजफाश किया है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में किराये के फ्लैट पर संचालित काल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने गिरोह के दो आरोपितों को
लेखक Digital Desk182K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये देशभर के लोगों को ठगने वाले गिरोह का राजफाश किया है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में किराये के फ्लैट पर संचालित काल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
वे लोटस-247 गेमिंग वेबसाइट के जरिये ठगी करते और रकम दूसरे खातों में भेज देते थे। जांच में सामने आया कि नेटवर्क से रोज पांच से छह लाख रुपये का लेनदेन हो रहा था। पूरा काम महाराष्ट्र में बैठे मास्टरमाइंड हैंड्रिक्स के इशारे पर चल रहा था, वह लंदन के मोबाइल नंबर से नेटवर्क आपरेट कर रहा था।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


