जागरण संवाददाता, रोहतक। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसके हाथ और पैर पर इंजेक्शन के निशान मिले है।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान तिलक नगर कॉलोनी निवासी संजय के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े संजय के चाचा गजेंद्र ने बताया कि संजय पिछले दो से ढाई साल से नशे के इंजेक्शन लगा रहा था।