जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार शाम शहर के घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक व्रतियों के स्वागत के लिए सजी थी। हजारों श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री लेक पर पहुंचे।
यहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। अब  सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।