जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित स्वामी राम साधक ग्राम के गेट के शनिवार को सुबह अमेरिका पर्यटक नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। पर्यटक के उत्पात मचाने के सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एम्स चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। दूतावास को इसकी सूचना दी जा रही है। यूएसए निवासी राबिन शोरोश 29 वर्ष भारत घूमने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि वह नशे की स्थिति में है और हंगामा कर रहा है।