National
छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पानीपत में व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य; मांगी परिवार की खुशहाली
जागरण संवाददाता, पानीपत। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
लेखक Digital Desk178K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पानीपत। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी आयु की कामना की। शहर के छह प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाटों पर छठी मैया के गीतों और पूजा के पारंपरिक मंत्रों से माहौल भक्तिमय हो गया।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


