National
मेरठ में दिनदहाड़े वारदात! रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के आवास से 25 लाख की नगदी व जेवर चोरी
जागरण संवाददाता, मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने रविवार दोपहर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में चोरों ने रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के घर को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर वे घर में घुसे। सेफ व अन्य अलमार
लेखक Lokesh Sharma97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने रविवार दोपहर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में चोरों ने रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के घर को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर वे घर में घुसे। सेफ व अन्य अलमारियों को तोड़कर दोनों बदमाशों ने 11 लाख रुपये की नगदी व 15 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय आशु शर्मा पत्नी व बेटी संग हापुड़ रोड पर शापिंग के लिए गए थे। एक बेटा मकान के द्वितीय तल पर सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से कालोनी में सनसनी फैल गई।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


