राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। सरकार बताए कि पुलिस विभाग में वास्तविक रूप से निर्णय कौन ले रहा है और जवाबदेही किसकी है।
मरांडी ने रविवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि इस प्रकरण में विधायक भूषण बाड़ा खुद कह रहे हैं कि उन्हें अपनी ही पार्टी के लोगों ने फंसाया है, जबकि कांग्रेस के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।