जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान का भूविज्ञान विभाग 18 से 20 नवंबर तक पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान में प्रगति, चुनौतियां एवं अवसर विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन एईईएस-2026 आयोजित करेगा। उद्घाटन 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे विज्ञान संस्थान के महामना हाल में होगा।
मुख्य अतिथि सीएसआइआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. महेश ठक्कर होंगे। अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी करेंगे।