जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार जिले में करीब ढाई लाख छात्रों के भोजन पर तीन दिन के लिए संकट खड़ा हो सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की भांति भोजन माताओं ने भी 18 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
चुनावी साल में कर्मचारियों की ओर से भी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हड़ताल पर है।