जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पर काशी के 84 घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, लाखों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने ढलते सूरज की आरती उतार कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और भारतीय जनमानस के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए छठी मैया से कामना की।
संध्या अर्घ्य के दौरान व्रतियों ने सूर्य का अस्त होना अंत नहीं, बल्कि अगले दिन एक नई और ऊर्जावान सुबह के आगमन का संदेश दिया, पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द की भावना से प्रत्यूषा और उषा का प्रतीक संध्या अर्घ्य और आरती के जरिए सूर्य देव के साथ देवी प्रत्यूषा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का अनुपम प्रतीक है।