National
पुलकित आर्य के पिता का दावा, दिखाई अंकिता भंडारी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की चैट... बोले- 'बनाया हत्या का दबाव'
हरिद्वार । अंकिता भंडारी मामले में आजीवन कारावास काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता और उसके ब्वॉयफ्रेंड पुष्प की चैट के हिस्से मीडिया के सामने रखे। इस दौरान दावा किया कि अंकिता की हत्य
लेखक Digital Desk109K पढ़े गए

हरिद्वार । अंकिता भंडारी मामले में आजीवन कारावास काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता और उसके ब्वॉयफ्रेंड पुष्प की चैट के हिस्से मीडिया के सामने रखे। इस दौरान दावा किया कि अंकिता की हत्या नहीं हुई।
जनदबाव में इसे हत्या का मामला बनाकर उनके पुत्र और उसके साथियों को गलत फंसाया गया। इस मामले में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। अंकिता अपने माता-पिता और ब्वॉयफ्रेंड से प्रताड़ित थी। ब्वॉयफ्रेंड से हुई चैट में यह साफ है। सीबीआई इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और अंकिता को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


