National
सोलन में रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मारकर हवा में उछली कार; महिला भी चपेट में आई
संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में ओवर स्पीड कार का कहर दिखा। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर एक महिला पैदल चल रही थी, जो ऐन मौके पर अनियंत्रित हुई गाड़ी को भांप गई व
लेखक Neha Sharma111K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में ओवर स्पीड कार का कहर दिखा। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर एक महिला पैदल चल रही थी, जो ऐन मौके पर अनियंत्रित हुई गाड़ी को भांप गई व दौड़ पड़ी। लेकिन इसके बावजूद बेकाबू कार ड्राइवर ने गाड़ी को टक्कर मारने के बाद महिला को भी चपेट में ले लिया।
कार इस कदर बेकाबू थी कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और महिला को टक्कर मारने के बाद हवा में उछल गई। कार कई बार पलट गई। हादसे में महिला सहित कार ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


