जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत का छठ महापर्व अब केवल आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक बड़ा आर्थिक आयोजन भी बन गया है।
एक अनुमान के अनुसार, देशभर में लगभग 11 करोड़ लोग छठ महापर्व मना रहे हैं और इस अवसर पर बिहार व झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।