जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो गया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
युवक गैस सिलेंडर लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टांडसपुर गांव निवासी नयन कुमार के रूप में की गई है।