National
बालू कौन खाता है? बचपन से ही लग गई लत तो तलाश लिया रेत में ही जायका
सोनू सिंंह,जागरण, वाराणसी। 'रेत की मछली' ने रेत में भले ही जीना नहीं सीखा हो लेकिन गंगा किनारे की कुसुमावती को रेत में जो जायका मिला वह साठ साल से कायम है। दैनिक जागरण की टीम ने उनसे रेत के जायके पर सवाल किया तो हंस
लेखक Digital Desk155K पढ़े गए

सोनू सिंंह,जागरण, वाराणसी। 'रेत की मछली' ने रेत में भले ही जीना नहीं सीखा हो लेकिन गंगा किनारे की कुसुमावती को रेत में जो जायका मिला वह साठ साल से कायम है। दैनिक जागरण की टीम ने उनसे रेत के जायके पर सवाल किया तो हंस पड़ीं और जो जायका उन्होंने बताया वह आपके ट्राई करने लायक तो कतई नहीं है क्योंकि चिकित्सक इसे नुकसानदायक बताते हैं।
वैसे तो आमतौर पर लोग खाने-पीने की चीजों में दूध, फल और पौष्टिक आहार पसंद करते हैं, लेकिन चोलापुर क्षेत्र के कटारी गांव की 75 वर्षीय कुसुमावती देवी की आदत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वह रोजाना डेढ़ से दो किलो तक सफेद बालू खा जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि बचपन से लगी यह आदत आज तक बरकरार है। गंगा और सरयू की सफेद बालू का जायका उनके जुबान पर साठ साल पहले 15 बरस की उम्र में चढ़ा था जो आज भी उतना ही है।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


