जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) आगरा में पश्चिमी उप्र के दलित महासम्मेलन का आयोजन कर हुंकार भरेगी। जीआइसी मैदान में रविवार को होने वाले महासम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे। मैदान में दो मंच बनाए गए हैं।
मुख्य मंच पर अखिलेश यादव, पार्टी के दलित नेता, सांसद और विधायक रहेंगे, जबकि दूसरे मंच पर अन्य नेताओं को स्थान मिलेगा। दलित चेहरों को आगे कर सपा उप्र में वर्ष 2027 से होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व दलित मतदाताओं को संदेश देगी।