जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के गांव सिंहपुर उड़ेसर में रविवार सुबह जमीन के विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चार टीमें हत्यारोपितों की तलाश में जुटी हैं।