जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लैब में एक्स-रे हेल्पर मुस्लिम युवक ने रिसेप्शनिस्ट हिंदू युवती पर चाकू से 10 से अधिक वार किए। लहूलुहान हालत में युवती को जटिया अस्पताल से मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी स्वास्तिक लैब में रिसेप्शनिस्ट है। इसी लैब में असद भी एक्स-रे हेल्पर है।