डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों के दम घुटने जैसे हालात बने हुए हैं। हरियाणा भी गैस का चैंबर बना हुआ है, जिसके छह शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, हिसार और फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 से ऊपर चला गया है। पंजाब में भी कई शहरों की हवा दम घोटू हो गई है। पराली जलाने के मामले बढ़ने से बठिंडा, लुधियाना और अमृतसर में धुएं की चादर बनी हुई है।