अरुण कुमार, गोरखपुर। पूर्वांचल में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की लिए पंगास और तिलापिया जैसी तेजी से बढ़ने वाली मछलियों की हैचरी विकसित की जाएगी। इसके लिए छपिया स्थित मत्स्य निगम की हैचरी परिसर में वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट का कार्यालय खुलेगा। दिसंबर में कार्यालय का उद्घाटन करने की तैयारी है।
इसके बाद जिले में मत्स्य संसाधनों का सर्वेक्षण, उन्नत प्रजातियों की संवर्धन और मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू होगा। इस परियोजना की संचालन की लिए शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग और मलेशिया की वर्ल्डफिश सेंटर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ।