प्रमोद कुमार, हजारीबाग। झारखंड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 15 नवंबर 2000 को अलग राज्य का सपना साकार हुआ, लेकिन इसके पीछे लगभग छह दशकों का लंबा संघर्ष, आंदोलन और कई पीढ़ियों का बलिदान छिपा है।
झारखंड आंदोलन के इसी ऐतिहासिक सफर के एक महत्वपूर्ण अध्याय को राजनीति विज्ञान के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो. प्रमोद कुमार ने सामने रखा है।