जागरण संवाददाता, मेरठ। लोहियानगर के बजौट गांव में शनिवार को मानसिक बीमारी से परेशान होकर प्रधान के पति अनिल कुमार त्यागी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगने के बाद आर-पार निकल गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक की शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज की मोर्चरी भेज दिया। तमंचा कहां से आया है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।