National
सोनभद्र में घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डीजल टैंकर, चालक-खलासी घायल
जागरण संवाददाता, गुरमा (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को डीजल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर डीजल लोड करके म
लेखक mukesh srivastava60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को डीजल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर डीजल लोड करके मारकुंडी घाटी उतर रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मारकुंडी घाटी में आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन और सड़क निर्माण कंपनी की ओर से ठोस पहल नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


