जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष व पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र आगामी 19 नवंबर को अयोध्या आ रहे हैं। वह रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। 21 नवंबर तक होने वाली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, सीईओ सहित विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहेंगे।