जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रती महिलाएं शाम को गोमती नदी, तालाबों और अस्थायी घाटों पर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और आरोग्य की कामना करेंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगी।
गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 43 वर्षों से छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है।