डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने का असर भारत की कुछ फ्लाइट्स पर भी पड़ा। ताजा हालात के मुताबिक पूरे अमेरिका में हवाई यात्रा में आ रही रुकावटें रविवार तक जारी रहने की संभावना है।
FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि रविवार देर शाम तक उड़ानों का तय समय के अनुसार चलने की उम्मीद कम है। हालांकि, एजेंसी कामकाज को स्थिर करने और इस व्यापक रुकावट के लिए जिम्मेदार तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है।