जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे स्तर पर सहायक लोको पायलट (एएलपी) की भर्ती में और 3,500 पद बढ़ा दिया है। 19 फरवरी, 2026 को जारी 11,127 की जगह अब 14,627 पदों पर भर्ती होगी। इनके लिए रेलवे बोर्ड को 8,40,944 आवेदन भी मिल चुके हैं। पदों की संख्या बढ़ने के बाद भी पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) उपेक्षित ही रहा है।
एनईआर के हिस्से सिर्फ 105 पद ही आए हैं, एक भी पद नहीं बढ़े हैं। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर 21 रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय में 20वें पायदान पर स्थित है। यह तब है जब गोरखपुर पश्चिम में ही (लखनऊ मंडल) लोको पायलटों की भारी कमी है। पैसेंजर लोको पायलटाें से मालगाड़ियां और गुड्स लोको पायलटों से स्टेशन पर शंटिंग का कार्य कराया जा रहा है।