जागरण संवाददाता, धनबाद। टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत के मामले में उपायुक्त आदित्य रंजन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात दो चिकित्सकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, दो एएनएम को लेबर रूम से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ममता वाहन चालक का एमओयू भी रद्द कर दिया गया है।