National
मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का निधन, गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर
संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया, (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना के भंडारो गांव निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार चौहान (45) की मणिपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात 12 बजे उनका पार्थिव शरीर
लेखक Sunil Singh193K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया, (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना के भंडारो गांव निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार चौहान (45) की मणिपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात 12 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव आया तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग शोक में हैं।
वर्ष 2001 में दिलीप कुमार चौहान का बीएसएफ में चयन हुआ था। वर्तमान में वह मणिपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 11 नवंबर को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और मृत्यु हो गई। यह सूचना परिवार को उसी दिन रात नौ बजे मिली थी। हालांकि, पत्नी को यह जानकारी नहीं दी गई थी। शुक्रवार की आधी रात उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार व गांव में कोहराम मच गया।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
