जागरण संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी की वूलन मार्केट में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मार्केट में रखे करोड़ों रुपये कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही पटौदी और मानेसर से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की लपटें उठतीं देख आसपास के क्षेत्र मे अफरा-तफरी मच गई।