जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए शहर में 35 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इन पार्किंग स्थलों पर कुल 15,575 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। प्रशासन ने वाहनों के प्रकार के अनुसार पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं, ताकि घाटों के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बने और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो।