जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गाजीपुर-मऊ फोरलेन पर मोहांव स्थित गाटा संख्या 574 में दर्ज पोखरी की 21 बीघे जमीन हत्या के आरोप में जेल गए बकराबाद पंचायत प्रशासक (प्रधान) संजय बिंद और तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव ने मिलीभगत कर खुद की पत्नियों सहित 28 लोगों को बैनामा कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो साल में तालाब को बचाने के लिए जिले के अधिकारियों से लेकर आइजीआरएस, राजस्व परिषद, मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव सभी को करीब एक सौ शिकायतें की है,लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद थकहार हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करनी पड़ी है।