जागरण संवाददाता, हांसी। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को अर्जुन पुरस्कार लेने की बारी आई तो सोरखी के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राम-राम कही।
समारोह में जहां कुछ लोग ‘गुड आफ्टरनून’ कहकर अभिवादन कर रहे थे, वहीं नरेंद्र ने अपने हरियाणवी अंदाज में राम-राम की। राष्ट्रपति ने भी राम-राम कहकर जवाब दिया और उन्हें अर्जुन पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया।