जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। छठ पूजा पर्व के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले के विभिन्न जोन में 73 स्थानों पर पूजा आयोजित होगी, जहां करीब तीन हजार पुलिसकर्मी शांति व सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इस वर्ष 15 व 16 नवंबर को छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
छठ पूजा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पूजा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।