डिजिटल डेस्क, भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास और छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने छापा मारा।
प्रारंभिक जांच और तलाशी अभियान में अब तक लगभग सात करोड़ 60 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से लगभग 560 प्रतिशत अधिक है। उनके पास से तीन करोड़ का सोना और 26 लाख रुपये नकद तथा डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी मिली है।