National
सर्दियों में महिलाओं का बदला फैशन ट्रेंड, अलीगढ़ के बाजार में वूलन टॉप्स की बढ़ी डिमांड
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सर्दियों का मौसम आते ही महिलाओं के पहनावे में भी फैशन का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार पारंपरिक स्वेटर के बजाय वूलन टॉप और स्टाइलिश निटेड वियर महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। बाजार में टर्टल
लेखक Khusbu Chauhan85K पढ़े गए
-1794679791031.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सर्दियों का मौसम आते ही महिलाओं के पहनावे में भी फैशन का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार पारंपरिक स्वेटर के बजाय वूलन टॉप और स्टाइलिश निटेड वियर महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। बाजार में टर्टल नेक वूलन टॉप, हाई नेक फिटेड टॉप, रिब्ड निटेड टॉप, क्राप्ड स्वेटर टॉप, ऑफ शोल्डर वूलन टॉप और पेप्लम वूलन टॉप जैसे डिजाइन खूब आकर्षित कर रहे हैं।
वहीं, ओवरसाइज्ड निटेड टॉप, कार्डिगन स्टाइल टॉप, फुल स्लीव फिटेड टॉप और कालर नेक स्वेटर टॉप भी महिलाओं को लुभा रहे हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें जींस, ट्राउजर और स्कर्ट के साथ अलग-अलग अंदाज में पहना जा सकता है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
