डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे पुलिस ने गबन के एक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 दिन तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26.33 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट एवं नकदी बरामद की है।
एक अधिकारी ने बताया कि 30 अक्टूबर को कूरियर कंपनी में काम करने वाला 20 वर्षीय एक कर्मचारी सोने और चांदी के गहनों तथा 28 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। यह बैग मुंबई के एक कार्यालय में पहुंचाया जाना था। इस मामले में खड़क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।