जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दीपावली के बाद लगातार छह दिनों तक शहर की हवा रेड जोन रही। हालांकि शनिवार को इसमें मामूली सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 144 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।
हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर में काफी अंतर देखने को मिला। बुद्धा कॉलोनी की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां एक्यूआइ 202 दर्ज किया गया।