जागरण संवाददाता, बहराइच। दरगाह इलाके की रहने वाली युवती पर सिरफिरे ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया। बीच बचाव में आई बहन व दादी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापामारी कर रही है। घटना से इलाके में दहशत व्यापात है।
दरगाह इलाके का रहने वाला असलम इलाके की एक युवती को परेशान करता था। युवक ने 2020 में उसे अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।