राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक स्तर पर अनुशासनहीनता की शिकायतें थम नहीं रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बार-बार चेतावनी के बावजूद निचले स्तर के नेताओं की मनमानी जारी रहने से अब उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने विभिन्न जिलों के मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों समेत 22 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें एक जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर जबरन दूसरे दलों के कार्यालयों पर कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप हैं।