डिजिटल डेस्‍क, भोपाल/जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने यहां गैरिसन ग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर "जनजाति गौरव सप्ताह" अंतर्गत आयोजित समारोह में सहभागिता की। उन्होंने देश के महान क्रांतिकारी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मानित किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम में उपस्थित जनता का भी अभिनंदन इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई घोषणाएं भी कीं।