जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 26 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी, लेकिन इससे पहले ही 20 वर्षीय युवती के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पिता ने गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती घर में रखे तिलक के दो लाख एक हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी साथ ले गई है।
कैथी गांव निवासी एक पिता ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 12 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों की मिलीभगत से बिहार के सिवान निवासी उनके रिश्तेदार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।