संवाद सहयोगी,  मुंगेर। Munger Sitacharan Temple Chhath Puja History Ramayana Circuit Demand: लोक आस्था के महापर्व छठ का मुंगेर के ऐतिहासिक सीताचरण मंदिर से गहरा पौराणिक संबंध रहा है। धार्मिक मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटने के क्रम में मुंगेर में रुके थे। यहां गंगा नदी के बीच अवस्थित एक टीले पर माता सीता ने भगवान सूर्य की उपासना करते हुए छठ व्रत किया था। मुंगेर के बबुआ घाट के सामने गंगा की धारा के बीच स्थित सीताचरण मंदिर आज भी इस पावन परंपरा का साक्षी है।