National
काम खत्म कर घर लौट रहा था जमील, जम्मू-पुंछ हाईवे पर डंपर से जोरदार टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजौरी के अल्फा गेट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा डंपर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। मृतक की पहचान जमील मनहा
लेखक Gagan Kohli151K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजौरी के अल्फा गेट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा डंपर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। मृतक की पहचान जमील मनहास निवासी राजौरी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमील मनहास राजौरी में एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात वह रोजाना की तरह अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक पर सवार होकर मुरादपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्फा गेट स्थित सैन्य जांच चौकी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक डंपर के साथ उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
