National
बलिया में छठ की वेदी बनाने के बाद गंगा स्नान करने उतरे दो युवक डूबे, तलाश जारी
जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया) । छठ महापर्व की तैयारियों के बीच शनिवार शाम माल्देपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा की बेदी बनाने के बाद गंगा स्नान और जल लेने नदी में उतरे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की जा
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया)। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच शनिवार शाम माल्देपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा की बेदी बनाने के बाद गंगा स्नान और जल लेने नदी में उतरे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग दोनों युवकों की तलाश में जुट गए।
हालांकि खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। डूबने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय मारुति नंदन गुप्ता पुत्र नारायण प्रसाद गुप्ता निवासी चित्तू पांडेय चौराहा, कोतवाली बलिया तथा 20 वर्षीय रौनक श्रीवास्तव पुत्र आनंद प्रकाश श्रीवास्तव निवासी जगदीशपुर, पानी की टंकी के पास, थाना कोतवाली बलिया के रूप में हुई है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
