डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में 'भारत समिट' को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने मतदान करने वाले 140 मिलियन (14 करोड़) लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता करार दिया।
'2024 का चुनाव वैध कैसे?'