National
दिल्ली से बिहार जाना होगा किफायती, आनंद विहार से मिलेगी सरकारी बस की सुविधा
राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट सरकार ने बिहार और दिल्ली के बीच सुगम बस सफर के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसें दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से ही मिलेंगी, जिससे यात्रियों को गुरुग्
लेखक Rajat Kumar123K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट सरकार ने बिहार और दिल्ली के बीच सुगम बस सफर के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसें दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से ही मिलेंगी, जिससे यात्रियों को गुरुग्राम आने-जाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
इसकी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि छठ महापर्व पर यात्रियों को तत्काल यह सुविधा दी जा रही है। आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच प्रमंडलों- पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसे नियमित करने के लिए दोनों राज्यों की सरकारों ने संयुक्त पहल करने पर सहमति दी है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
