National
रेल यात्री भी ले सकेंगे विंध्य के स्वदेशी उत्पादों का आनंद, स्टेशन पर खुलेगा महिला समूह का स्टाल
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद अब देश भर के रेल यात्री भी ले सकेंगे। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक स्टाल खोलने की पहल की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर स्टाल के आ
लेखक Amit Kumar Tiwari61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद अब देश भर के रेल यात्री भी ले सकेंगे। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक स्टाल खोलने की पहल की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर स्टाल के आवंटन के लिए जिलाधिकारी पवन गंगवार के द्वारा रेलवे विभाग को पत्र भेजा गया है। स्टाल आवंटन होते ही उत्पादों की बिक्री आरंभ हो जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद का आनंद अब रेल यात्री भी ले सकेंगे। इसके तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर स्टाल खोला जाएगा। इसके लिए डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि स्टाल आवंटन के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के माध्यम से डीआरएम को पत्र भेजा गया है। समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा कैंटीन और ई रिक्शा संचालन कर रही है।

-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)